आजादी उनसे पूछो ...
आजादी उनसे पूछो ...
जिन्होंने तिरंगे को लहराया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने कर्मों से इतिहास रचाया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने राष्ट्र के लिए लहू बहाया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने फसल उगाकर भूख मिटाया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने गरीबी मे कुछ कर दिखाया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने शिक्षा के मूल्य को समझाया है I
उनसे पूछो,
जिन्होंने जन को एकजुट बनाया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने अपने धर्म से पहले राष्ट्रधर्म को अपनाया है I
उनसे पूछो ,
जिन्होंने भेदभाव के ऊपर जाकर एक सोच पसारा है I
- संतोष पांडेय✍
जबरदस्त
ReplyDelete