Posts

Showing posts from August, 2020

आजादी उनसे पूछो ...

आजादी उनसे पूछो ... उनसे पूछो , जिन्होंने तिरंगे को लहराया है I उनसे पूछो , जिन्होंने कर्मों से इतिहास रचाया है I उनसे पूछो , जिन्होंने राष्ट्र के लिए लहू बहाया है I उनसे पूछो , जिन्होंने फसल उगाकर भूख मिटाया है I उनसे पूछो , जिन्होंने गरीबी मे कुछ कर दिखाया है I उनसे पूछो , जिन्होंने शिक्षा के मूल्य को समझाया है I उनसे पूछो, जिन्होंने जन को एकजुट बनाया है I उनसे पूछो , जिन्होंने अपने धर्म से पहले राष्ट्रधर्म को अपनाया है I उनसे पूछो , जिन्होंने भेदभाव के ऊपर जाकर एक सोच पसारा है I - संतोष पांडेय✍ 

वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।। वो भूखा है , लेकिन शैतान नहीं ... वो नासमझ है , लेकिन अनजान नहीं ... वो तेज़ है , लेकिन तूफान नहीं .... वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।। वो बलवान है , लेकिन चट्टान नहीं ... वो विजय है , लेकिन पहचान नहीं ... वो पैसा है , लेकिन अभिमान नहीं ... वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।। वो डरता है , लेकिन परेशान नहीं ... वो सुख है , लेकिन समाधान नहीं ... वो चलता है , लेकिन अनुमान नहीं ... वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।। वो जानता है , लेकिन हैरान नहीं ... वो सोचता है , लेकिन ज्ञान नहीं ... वो अकेला है , लेकिन सुनसान नहीं ... वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।। जी हां ... वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।। - संतोष पांडेय ✍