वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

वो भूखा है , लेकिन शैतान नहीं ...
वो नासमझ है , लेकिन अनजान नहीं ...

वो तेज़ है , लेकिन तूफान नहीं ....
वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

वो बलवान है , लेकिन चट्टान नहीं ...
वो विजय है , लेकिन पहचान नहीं ...

वो पैसा है , लेकिन अभिमान नहीं ...
वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

वो डरता है , लेकिन परेशान नहीं ...
वो सुख है , लेकिन समाधान नहीं ...

वो चलता है , लेकिन अनुमान नहीं ...
वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

वो जानता है , लेकिन हैरान नहीं ...
वो सोचता है , लेकिन ज्ञान नहीं ...

वो अकेला है , लेकिन सुनसान नहीं ...
वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

जी हां ...
वो इंसान है , लेकिन भगवान नहीं ।।

- संतोष पांडेय ✍

Comments

Popular posts from this blog

When Men Are Not Allowed to Break 💔

"Dear Self, I will win, I promise!"

"When Men Break Down: The Untold Struggles Behind the Silence, the Outburst, and the Blame"