लेकिन हम व्यस्त है I

लेकिन हम व्यस्त है I 

जरूरत है वास्तविकता की ,
लेकिन हम Likes मे व्यस्त है ।

जरूरत है वार्तालाप की ,
लेकिन हम Comments मे व्यस्त है ।

जरूरत है जागरूकता की ,
लेकिन हम Share - Post मे व्यस्त है ।

जरूरत है अनुभव की ,
लेकिन हम Insights मे व्यस्त है ।

जरूरत है बचाव - संवर्धन की ,
लेकिन हम Saved मे व्यस्त है ।

जरूरत है कला - प्रदर्शन की
लेकिन हम Status - Story मे व्यस्त है ।

जरूरत है संघर्ष की ,
लेकिन हम Trending मे व्यस्त है ।

जरूरत है सच्चे मित्रों की ,
लेकिन हम Followers मे व्यस्त है ।

जरूरत है जान - पहचान की ,
लेकिन हम Block - Unblock मे व्यस्त है ।

जरूरत है आदर्शों की ,
लेकिन हम Cyber Bullying मे व्यस्त है ।

जरूरत है प्रकृति की ,
लेकिन हम Materials मे व्यस्त है ।

- संतोष पांडेय✍ 

Comments

Popular posts from this blog

When Men Are Not Allowed to Break 💔

"Dear Self, I will win, I promise!"

"When Men Break Down: The Untold Struggles Behind the Silence, the Outburst, and the Blame"