इंसान क्या है ?

प्रश्न :
इस युग मे इंसान क्या है ?

उत्तर :

किसी के लिए अमानत ,
तो किसी के लिए ज़मानत I

किसी के लिए प्यार ,
तो किसी के लिए यार I

किसी के लिए जुनून ,
तो किसी के लिए खून I

किसी के लिए आशा ,
तो किसी के लिए निराशा I

किसी के लिए फ़रिश्ता ,
तो किसी के लिए रिश्ता I

किसी के लिए अपना ,
तो किसी के लिए सपना I

किसी के लिए अमीर ,
तो किसी के लिए फकीर I

किसी के लिए अभिमान ,
तो किसी के लिए अपमान I

किसी के लिए पहचान ,
तो किसी के लिए अनजान I

किसी के लिए सहारा ,
तो किसी के लिए नकारा I

किसी के लिए भगवान ,
तो किसी के लिए इंसान I

- संतोष पांडेय✍ 

Comments

Popular posts from this blog

When Men Are Not Allowed to Break 💔

"Dear Self, I will win, I promise!"

"When Men Break Down: The Untold Struggles Behind the Silence, the Outburst, and the Blame"