मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
घर बनाकर भी बेघर क्यू !
फसल उगाकर भी भूखे क्यू !!
मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
चप्पल बनाकर भी पैर जले क्यू !
कपड़े बनाकर भी वस्त्र फटे क्यू !!
मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
कचरा हटाकर भी कचरावला क्यू !
बर्तन बनाकर भी थाली हमारे टूटे क्यू !!
मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
अख़बार बेचकर भी खबरों से दूर क्यू !
पसीना बहाकर भी पैसों से दूर क्यू !!
मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
अधिकार होकर भी शिक्षा से वंचित क्यू !
परिवार होकर भी उनसे दूर क्यू !!
मजदूर हूं या मजबूर हूं ?
- संतोष पांडेय ✍
Comments
Post a Comment